
BIHAR: भागलपुर के पिपरैती पावर परियोजना से ऊर्जा और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा: प्रदीप झा
मधुबनी- 22 फरवरी। भारत के प्रसिद्ध प्रेरक उद्यमी बिज़नेस टाइकून गौतम अदानी का बिहार के भागलपुर आगमन औपचारिक यात्रा नहीं, बल्कि संभावनाओं का संकेत है।इसकी जानकारी देते मधुबनी जिले के संतनगर निवासी युवा उद्यमी प्रदीप झा ने बताया कि भागलपुर के पिपरैती पावर में परियोजना ऊर्जा, रोजगार और आधारभूत संरचना को बल प्रदान करेगा। गौतम अदानी सरलता, स्पष्टता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ बिहार सहित भविष्य पर संवाद कर रहे है। परिवर्तन की नई शुरुआत हो गई है।उन्होंने कहा कि बिहार प्रतिभा की धरती रही है। जरूरत है तो अवसर, निवेश और मजबूत आधारभूत ढांचे की। सरकार और समाज मिलकर बिहार विकास की नई गाथा लिखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उद्यमी बिज़नेस टाइकून गौतम अदानी का भागलपुर पहुंचने पर विश्व प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग्स वाला पाग, दोपटा भैंट की गई। उन्होंने बताया कि मधुबनी सहित मिथिला में कल-कारखाना की स्थापना के लिए गौतम अदानी से आगह किया है।



