क्राइम

BIHAR:- फर्जी निवेश कंपनी से 81.83 लाख की ठगी का मास्टरमाइंड दार्जिलिंग से गिरफ्तार

किशनगंज- 07 अप्रैल। फर्जी निवेश कंपनी बनाकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को किशनगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपित को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से दबोचा है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में चोरी, ठगी और गबन के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार बहादुरगंज अस्पताल रोड स्थित फ़ास्ट वर्ल्ड निधि लिमिटेड नामक फर्जी कंपनी वर्ष 2022 में स्थापित कर भोले-भाले लोगों को अधिक ब्याज का लालच देकर विभिन्न किश्तों में कुल 81.83 लाख रुपये की ठगी की गई थी। ठगी के बाद मुख्य आरोपी फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। वादी के बयान पर दिघलबैंक थाना कांड संख्या 66/24, दिनांक 10 जून 2024 के तहत धारा 323, 406, 417, 420 एवं 120बी के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर विशेष टीम ने आरोपी अफजल अहमद, पिता शमीम अहमद, निवासी दिघलबैंक, जिला किशनगंज को बतासिया थाना,जोरबंगला, दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गलगलिया थाना कांड संख्या 43/19, तथा बहादुरगंज थाना में दर्ज ठगी और गबन के कई मामले शामिल हैं।

छापेमारी टीम में अंचल पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, डीआईयू प्रभारी मो. मुश्ताक, थानाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने आमजन से अपील की है कि किसी भी निवेश से पहले संबंधित कंपनी की वैधता की जांच अवश्य करें और अधिक ब्याज के प्रलोभन में आकर अज्ञात कंपनियों में निवेश करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को देने की अपील की गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button