
BIHAR:- नए लूक में नजर आएगा मधुबनी रेलवे स्टेशन
एयरपोर्ट की तरह यात्रियों को स्टेशन तक चार पहिए वाहन से पहुंचने की होगी व्यवस्था
मधुबनी- 28 फरवरी। आने वाला समय में मधुबनी रेलवे स्टेशन नए लूक में नजर आएगा। स्टेशन का प्रवेश गेट अब हनुमान प्रेम मंदिर के सामने होगा। जबकि, निकास गेट पुराने स्थान पर ही रहेगा। स्टेशन परिसर की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। जिससे रेलवे स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। मधुबनी रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है।

मधुबनी स्टेशन का निर्माणधीन कार्य
एयरपोर्ट की तरह यात्रियों को स्टेशन तक चार पहिए वाहन से पहुंचने के लिए पोर्टिको का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। पोर्टिकों के सामने पार्क होगा।स्टेशन के दो मंजिल भवन निर्माण कार्य चल रहा है। इसकी जानकारी देते हुए स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट मैनेजर चंदन कुमार ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 20 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण योजना के तहत स्टेशन परिसर के उत्तर दिशा में सर्कुलेटिंग एरिया स्थित हनुमान प्रेम मंदिर के सामने स्टेशन का नया प्रवेश गेट तैयार हो जाएगा।सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग, शौचालय की सुविधा होगी।सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार होने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि सर्कुलेटिंग एरिया के रास्ते स्टेशन व प्लेटफार्म तक पहुंचेंगे।
वर्तमान टिकट काउंटर के निकट 40 फीट चौड़ी फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। जिससे यात्रियों को किसी भी प्लेटफार्म पर पहुंचने में सुविधा होगी। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में नाला निर्माण कार्य जून तक पूरा कर लिया जाएगा। नाला निर्माण से भविष्य में पं. विनोदानंद झा कालोनी, चकदह सहित आसपास के इलाका से जलनिकासी की सुविधा होगी। पूर्वमंत्री सह पूर्व नगर विधायक समीर कुमार महासेठ ने बताया कि पिछले साल रेलमंत्री को पत्र लिखकर रेलवे स्टेशन परिसर में मुख्य नाला करीब एक हजार मीटर को पक्कीकरण कराने की मांग किया था। बतादें कि अगस्त 2023 में 20 करोड़ से स्टेशन पुर्नविकास कार्य का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया गया था।



