भारत

बिहार चुनावः NDA में सीटों के बंटवारे का ऐलान

नई दिल्ली- 12 अक्टूबर। बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(एनडीए) की बैठक में हल कर लिया गया। राजग ने सीटों के बंटवारे का ऐलान रविवार शाम कर दिया है। भाजपा और जदयू दोनों दलों के खाते में 101 सीटें गई हैं। चिराग पासवान की पार्टी 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। रालोमो और हम को छह-छह सीटें दी गई हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजग की ओर से जो घोषणा की गयी, उसके अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 101 सीटों पर लड़ने जा रही है। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (एलजेपी-आर) 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी, जबकि जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के छह-छह उम्मीदवार किस्मत आजमाएंगे।

भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि संगठित और समर्पित राजग आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया। राजग के सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हर्षपूर्वक स्वागत किया है। सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में फिर से राजग की सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं। राजग में जो सीटों का बटबारा हुआ है वह इस प्रकार है। भाजपा – 101 सीट, जदयू – 101 सीट, लोजपा (रामविलास) – 29 सीट, रालोमो – 06 सीट, हम – 06 सीट।

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य संजय झा ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि हम राजग गठबंधन के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया है। जदयू- 101, भाजपा- 101, लोजपा(आर)- 29, रालोमो- 06 और हम – 06 सीटों पर बिहार विधानसभा -2025 का चुनाव लड़ेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button