
बिहार
बिहार चुनाव:- कांग्रेस ने 48 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, बेनीपट्टी से नलिनी रंजन झा व फुलपरास से सुबोध मंडल का नाम शामिल
दिल्ली- 16 अक्टूबर। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अधिकारिक तौर पार्टी के 48 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। जिसमें बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को कटुमवा(सु) सीट,कदवा सीट से शकील अहमद खान और पार्टी के अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष ओमैर खान को बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।
इसी मधुबनी जिला के बेनीपट्टी सीट पर युवा चेहरा नलिनी रंजन झा ऊर्फ रुपन एवं फुलपरास विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल,बेतिया सीट से वसी अहमद,मुजफ्फरपुर से बिजेन्द्र चौधरी,बेगूसराय विधानसभा सीट से अमृता भूषण का नाम शामिल है।