
BIHAR:- ”इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए, अभी सीट बंटवारे पर बातचीत पूरी नहीं हुई है: उपेंद्र कुशवाहा
पटना- 11 अक्टूबर। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का नामांकन शुरू हो चुका है। इस बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) नेताओं की नाराजगी देखने को मिल रही है। LJPR प्रमुख चिराग पासवान के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएसपी) के उपेन्द्र कुशवाहा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि अभी सीट बंटवारे पर बातचीत पूरी नहीं हुई है।
उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने एक्स अकाउंट पर आज लिखा कि ”इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए। वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है, इंतजार कीजिए।! मीडिया में कैसे खबर चल रही है, मुझको नहीं पता। अगर कोई खबर प्लांट कर रहा है तो यह छल है, धोखा है। आप लोग ऐसे ही सजग रहिए।
अंदरखाने से जो खबर प्राप्त हुई है उसके मुताबिक उपेंद्र कुशवाहा 5 से 6 सीटों की मांग पर अड़े हैं। भाजपा इस पर राजी है। लेकिन कुशवाहा मगध क्षेत्र में एक सीट, जबकि उजियारपुर, दिनारा, सासाराम, महुआ की डिमांग की है। जिसपर अभी सहमति नहीं बन पाई है।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस बाबत बातचीत में कहा कि सभी पार्टियों से वार्ता लगभग समाप्ती की ओर है। पार्टी के अंदर मंथन चल रहा है और जल्द ही सब बातें आपके सामने आ जाएंगी। कोई नाराज नहीं है। सभी ने अपनी-अपनी बातें रखी हैं। सब खुश हैं। सीट बंटवारे पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा कि राजग में सब कुछ ठीक है। दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व एक साथ बैठेगा और अंतिम सीट बंटवारे की घोषणा करेगा। दिन भर चर्चा होगी और कल इसे केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष रखा जाएगा।



