
BIHAR:- 5 लीटर शराब के साथ सरपंच गिरफ्तार
नवादा- 27 फरवरी। जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव में शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने रविवार को हादासा पंचायत के सरपंच श्याम सुंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने उसके पास से 5 लीटर महुआ शराब भी बरामद किया है।
उत्पाद विभाग शराब को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। जिले में ड्रोन कैमरा के माध्यम से भी कई ठिकानों पर पुलिस ने शराब भट्टी को ध्वस्त किया है। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ौन गांव के रहने वाले और हादासा पंचायत के सरपंच श्याम सुंदर सिंह को 5 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
सरपंच के बारे में पुलिस को शराब रखने की सूचना मिली थी। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने सरपंच की दुकान में 5 लीटर महुआ शराब जब्त की है। इस दौरान पुलिस ने सरपंच को भी गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच प्रतिदिन शराब पीकर गांव में हंगामा भी करता है ।जिसके विरुद्ध गुप्त रूप से पुलिस को सूचना दी गई ।पुलिस ने लंबे समय के बाद देर ही सही पियक्कड़ सरपंच के विरुद्ध कार्रवाई की है।



