बिहार

BIHAR:- 37 जिलों के 68 नगर परिषद और 88 नगर पंचायत में मतदान आज

पटना- 18 दिसंबर। बिहार में नगर निकायों के पहले चरण के चुनाव का मतदान रविवार आज 18 दिसंबर को होगा। पहले चरण में 37 जिलों के 68 नगर परिषद और 88 नगर पंचायत मिलाकर कुल 3346 वार्ड में मतदान कराया जाना है। पहले चरण वाले मतदान केंद्रों की कुल संख्या 6965 है।

दो चरणों में कुल 224 नगर निकायों के लिए होंगे चुनाव—

उल्लेखनीय है कि दो चरणों में कुल 224 नगर निकायों के लिए चुनाव होंगे। दूसरे चरण में 28 दिसंबर को 23 जिलों में चुनाव कराया जायेगा। दूसरे चरण में 17 नगर निगम, दो नगर परिषद और 49 नगर पंचायत क्षेत्र में चुनाव कराया जायेगा। दूसरे चरण में 1529 वार्ड में मतदान होना है। खास बात है कि सभी बड़े शहरों में चुनाव दूसरे चरण में ही होगा।

एक करोड़ 14 लाख 52 हजार 759 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल—

दो चरणों में कुल एक करोड़ 14 लाख 52 हजार 759 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें पुरुष मतदाता 60 लाख 17 हजार 822 हैं। महिला मतदाता की कुल तादाद 5434455 है।अन्य मतदाता की संख्या 411 है। राज्य निर्वाचन आयोग ने शान्तिपूर्ण, भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए व्यापक बंदोबस्त किया है। मतदान का कार्य 07 बजे पूर्वाह्न से 05 बजे अपराह्न तक किया जायेगा। इस निर्वाचन में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के भविष्य का मतदाता फैसला करेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button