
क्राइम
BIHAR:- 30 लाख की शराब के साथ 5 लोग गिरफ्तार, 7.65 लाख कैश भी बरामद
पटना- 27 मई। बिहार में मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के सकरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रक से करीब 30 लाख रुपये मूल्य की शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 7 लाख 65 हजार रुपये कैश भी बरामद किया है।
मुजफ्फरपुर पूर्वी के डीएसपी मनोज पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि सकरा पुलिस ने सूचना के आधार पर पिलखी पुल के निकट शराब की डील करते समय 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपित प्रिंस यादव है। इस बड़े नेटवर्क के खुलासे में बबुआ डॉन का नाम भी सामने आ रहा है, लेकिन वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बबुआ डॉन का आपराधिक इतिहास रहा है, वहीं प्रिंस यादव भी शराब के दर्जन भर मामले में वांछित था।
एसडीपीओ पांडे ने बताया कि 3436 लीटर शराब बरामद की गई है। पांचों को जेल भेज दिया गया है।



