क्राइम

BIHAR:- सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला पिता गिरफ्तार

बेगूसराय- 29 मार्च। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में एक पिता के अपने ही सौतेली पुत्री से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पीड़ित लड़की को बयान के लिए बेगूसराय न्यायालय भेज दिया है। दुष्कर्म के आरोपी पिता को बेगूसराय महिला थाना भेजा गया, जहां उससे पूछताछ चल रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तेघड़ा नगर परिषद निवासी आरोपी युवक ने कुछ वर्ष पूर्व चौथी शादी की थी। जिसमें पत्नी के साथ एक बेटा और बेटी आई थी। पीड़िता की मां और नानी गरीब रहने के कारण खेत में मजदूरी करने जाती है। मंगलवार को भी दोनों मजदूरी करने दियारा गई थी। इसी दौरान कलयुगी बाप ने अपने 11 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ घटना को अंजाम दिया।

बच्ची के द्वारा हल्ला करने पर दौड़े ग्रामीणों ने कुकर्मी पिता को पकड़ कर तेघड़ा थाना को सूचना दी। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई और आज बेगूसराय भेजा गया। पीड़ित लड़की का कहना है कि विगत एक साल से सौतेला पिता परेशान कर रहा था। कई बार उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे चुका था। लेकिन डर के कारण यह किसी को नहीं बता रही थी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button