
BIHAR:- सीवान के बभनौली में हथियार के बल पर बंधन बैंक में 2.80 लाख की लूट
सीवान- 10 जून। जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली बाजार स्थित बंधन बैंक की शाखा से शुक्रवार को दोपहर बाद हथियारों से लैस बदमाशों ने 2 लाख 80 हजार रुपये की लूट कर लिया। साथ ही बैंक के अकाउंटेंट जावेद अली की जमकर पिटाई भी की। लूट के बाद अपराधी बैंक के सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ लेकर चले गए।
मिली जानकारी के अनुसार लगभग आधा दर्जन अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। सभी अपराधी हाथ में कट्टा व पिस्टल लिए हुए थे। घटना के बाद एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय बैंक में पहुचकर छानबीन की। स्थानीय लोगो के माने तो दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे के करीब में बैंक में छह अपराधी पहुंचे। उस समय दो ग्राहक बैंक में मौजूद थें। पिस्टल दिखाकर ग्राहक और दो बैंक कर्मी को बदमाशों ने बैठा दिया। जिसके बाद कैश काउंटर में रखे लगभग दो लाख अस्सी हजार रुपये लूटकर चले गए। अपराधियो ने बैंक में कैश रखने वाला वोल्ट भी खुलवाने के प्रयास किया लेकिन अकाउंटेंट की सूझबूझ से खोलने में विफल रहे।
उल्लेखनीय हो कि सीवान में इन दिनों बैंक लूट की घटनाएं बढ़ गई है। एक पखवाड़े के अंदर जिले बैंक लूट की यह तिसरी घटना हुई है।बावजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। किसी भी घटना में अब तक लूट की रकम की बरामदगी नहीं हो पायी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लूटी गयी रकम को बरामद कर लिया जायेगा।



