
BIHAR:- सहरसा पुलिस ने छापेमारी कर पुआल से ढके 70 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया
सहरसा-18 जनवरी। जिले में पुलिस लगातार छापेमारी कर अंग्रेजी शराब बरामद कर रही है। विगत तीन दिनों में भारी मात्रा में दूसरे राज्य के निर्मित शराब बरामद के साथ कई छोटी बड़ी जब्त करने के साथ कई कारोबारियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर पुलिस ने सोमवार को आधी रात बाद सर्च ऑपरेशन चलाकर सदर थाना क्षेत्र के हकपारा गाँव में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। सदर थानाध्यक्ष जय शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के हकपारा गाँव में भारी मात्रा में विदेशी शराब होने की गुप्त सूचना मिली थी।प्राप्त सूचना के सत्यापनोपरांत उनके नेतृत्व में एएसआई बिरेन्द्र साह, पीएसआई वर्षा कुमारी, अरमोद कुमार सहित अन्य पुलिस बल द्वारा छापेमारी की।
उन्होंने बताया कि हकपारा टोले में चारदीवारी और लोहे का ग्रिल लगा परिसर में पुआल सहित अन्य जगह छुपाकर रखी गई करीब 70 पेटी विदेशी शराब बरामद कर थाने ले आयी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि परिसर किसका है जहां से शराब बरामद किया गया है। कारोबारी को चिन्हित किया जा रहा है।जिसे गिरफ्तार किया जायेगा।



