
BIHAR:- समस्तीपुर में ईद की खुशी मातम में तब्दील, शराबी ने रोजेदार की ले ली जान
समस्तीपुर:- 01 मई। जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र के नया नगर पंचायत अंतगर्त मोहद्दीनपुर गांव के वार्ड संख्या 11 के रोजेदार 28 परवेज आलम पिता मोहम्मद हारून कुर्ता सिलाने एवं ईद पर्व के अवसर पर नया वस्त्र लेने के लिए दर्जी के पास गया था नया वस्त्र लाने के क्रम में अवैध शराब पीने वाले एक युवक ने पहले तो अवैध तरीके से गाली गलौज किया। गाली देने से मना करने पर शराबी युवक ने लाठी से प्रहार कर रोजेदार जान ले लिया।
बताया जाता है कि शुक्रवार को अलविदा नमाज में रोजेदार मृतक परवेज आलम शामिल हुआ था नया वस्त्र पहनने के लिए दर्जी के यहां नया वस्त्र लाने गया था जहां शराबियों ने माथे पर लाठी से प्रहार कर परवेज आलम को मौत के घाट उतार दिया। इधर हसनपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचे और सब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पंचायत के सरपंच ओमप्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, सनातन कुमार दास,सुनील साह,नसीर उद्दीन, ऑक्सीजन मैन सिकंदर आलम,रविंद्र कुमार,दास बबलू कुमार ठाकुर, श्याम सुंदर पासवान आदि ने निंदा करते हुए उक्त अपराधी पर कार्रवाई करने की मांग किया है।



