
BIHAR:- समस्तीपुर में अपराधियों का आतंक, थानाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
समस्तीपुर-15 अगस्त। बीते रात समस्तीपुर में एक थानाध्यक्ष को गोली मार दिया। गंभीर रूप से जख्मी थानाध्यक्ष को बेगूसराय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। गंभीर अवस्था देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए पटना रेफर किया दिया। जहां आईजीएमएस में उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष के मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

इस घटना के संबंध में समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि समस्तीपुर जिले में मवेशी चोरों का आतंक चरम पर है। लगातार हो रही चोरी की घटना पर टीम का गठन किया गया था। टीम ने लगातार छापेमारी करके कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। रात भी भैंस चोर के एक गिरोह द्वारा चोरी करने की सूचना मिली।
जिसमें पुलिस की टीम ने कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया। उसे पूछताछ के आधार पर मोहनपुर सहायक थाना के थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के आसपास छापेमारी कर रहे थे। इसी क्रम में चोरों के गिरोह ने गोलीबारी कर दी। जिसमें एक गोली थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव के सिर में लग गई।
इधर, गोलीबारी के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा गंभीर अररिया जिला के पलासी निवासी पुलिस अवर निरीक्षक को इलाज के लिए कल्पना नर्सिंग होम बेगूसराय लाया गया। जहां से सुबह करीब 8:30 बजे इलाज के लिए हायर सेंटर पटना रेफर कर दिया गया है। जहां की इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीएमएस) में उनकी मौत हो गई।



