
बिहार
BIHAR:-समर्थन नही करने पर मुखिया को मिली जान से मारने की धमकी
गया- 01 जनवरी। जिला में मानपुर प्रखंड के मानपुर में गांव की सरकार का विधिवत गठन के बावजूद तनाव कम होने का नाम नही ले रहा है।ताजा मामला कइया पंचायत का है।जहां उप मुखिया उम्मीदवार का समर्थन नही करने पर मुखिया को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गयी।पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत स्थानीय थाना में की है।मुखिया विजय ठाकुर ने बताया कि उप मुखिया चुनाव में पराजित होने के बाद दबंगों द्वारा गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गयी।उन्होंने बताया कि मामले की लिखित शिकायत के बाद भी कार्रवाई नही किया गया।



