बिहार

BIHAR:- संजय सिंह और राजेश कुमार शर्मा को सराहनीय पुलिस सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक

पटना- 14 अगस्त। गृह मंत्रालय ने बुधवार को स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक/उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक प्राप्त करने वालों की सूची जारी की है। इन सभी को 15 अगस्त के मौके पर अवॉर्ड दिया जाएगा। इनमें अपर पुलिस महानिदेशक संजय सिंह और डीएसपी राजेश कुमार शर्मा को सराहनीय पुलिस सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिला है।

इसमें बिहार पुलिस को 23 पदक मिले हैं। इनमें पांच पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री पदक दिया गया है। इसके अलावा 16 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया गया है। गैलेंट्री पदक मिलने वालों में स्व. आशीष कुमार सिंह, दारोगा। दुर्गेश कुमार यादव, रोहित कुमार रंजन, अक्षय कुमार और बिजेंद्र कुमार (सभी सिपाही)। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, संजय सिंह, एडीजी, विधि-व्यवस्था। राजेश कुमार शर्मा, डीएसपी।

सराहनीय सेवा के लिए पदक:

नीरज कुमार सिंह (एसपी), पंकज कुमार (एसपी), अरविंद कुमार सिन्हा (डीएसपी), आशीष कुमार सिंह (डीएसपी), कुमार किरण पासवान (डीएसपी), विजय कुमार (इंस्पेक्टर), बिनायक राम (एएसआइ), प्रकाश कुमार शर्मा (हवलदार), मोरा मुंडा (सिपाही) संजय कुमार सिंह,(हवलदार), विजय कुमार यादव, (एएसआइ), कृष्ण मोहन गुप्ता (दारोगा), अंजनी कुमार (सिपाही), सविता देवी (सिपाही), गणेश बहादुर थापा (हवलदार), राजेश कुमार सिंह (हवलदार) ।

उल्लेखनीय है कि गैलेंट्री अवॉर्ड्स साल में दो बार दिए जाते हैं। हर बार अलग-अलग कर्मियों को इस मेडल के लिए चुना जाता है। सबसे पहले 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर और दूसरी बार 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह मेडल दिया जाता है। इनमें से कुछ पुरस्कार केवल सैनिकों को दिए जाते हैं, जबकि कुछ पुरस्कार पुलिस, जेलकर्मी और आम नागरिकों को मिलते हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button