एजुकेशनबिहार

BIHAR:- शीतलहर का कहर को देखते हुए पटना,मधुबनी,सीतामढ़ी, दरभंगा के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी

पटना-02 जनवरी। राज्य में शीतलहर का कहर जारी है। पटना समेत गया,दरभंगा,मधुबनी, पूर्णिया,अररिया फारबिसगंज, भागलपुर सहित कई जिलों में ठंड की वजह से आम जन जीवन थम सा गया है। पटना मौसम केंद्र के मुताबिक सतह से 1.5 किमी ऊपर पछुआ व उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ है। इस प्रवाह से अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट के आसार हैं। हालांकि रविवार को ठंड में तेजी के बावजूद दिन में धूप भी थोड़ी देर तक खिली रही।

पटना के स्कूलों को डीएम ने बंद करने का दिया आदेश

ठंड के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी कर कहा कि ठंड और शीतलहर की वजह से बच्चों की सेहत पर शीतलहर के कारण बुरा असर पड़ सकता है। इसलिये आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए पटना के स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश तीन जनवरी यानी सोमवार से ही प्रभावी हो जाएगा।

मधुबनी डीएम का आदेश

मधुबनी डीएम ने स्कूलों को बंद करने का जारी आदेश

मधुबनी के जिलाधिकारी अमित कुमार ने ठंड को देखते हुए जिले के कक्षा एक से आठ तक सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों को 3 जनवरी से 8 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया है।जबकि शिक्षक स्कूलों में रह कर अपने अन्य कार्यों का निष्पादन करेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी ने डीईओ के साथ-साथ जिले के सभी एसडीएम एवं एसडीपीओ,सभी बीडीओ,सभी थानाध्यक्ष एवं सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारीयों को भी पत्र भेज कर सुचित किया है। तथा आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया है।

सीतामढ़ी के स्कूलों को बंद करने का आदेश

सीतामढ़ी डीएम का आदेश

सीतामढ़ी जिले में बढ़ती ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने अपने आदेश के तहत जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा आठ तक मे सभी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों को 8 जनवरी 2022 तक बंद करने का निर्देश दिया है। इस दौरान सभी विद्यालय खुले रहेंगे शिक्षक अपने ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे। गौरतलब हो कि कड़ाके की ठंढ एवम शीत लहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य प्रभावित होने की संभावना बनी रहती है एवम बच्चें बीमार हो सकते है।

दरभंगा में भी पांच तक के स्कूल

दरभंगा जिले के कक्षा एक से पांच तक स्कूलों को भी बंद करने का आदेश जारी हुआ है।

मौसम विज्ञानी की मानें तो पछुआ हवा के प्रभाव के कारण 48 घंटों में ठंड बढने के आसार है। इस दौरान आसमान तो साफ रहेगा,लेकिन रात के तापमान गिरावट होने का पूर्वानुमान है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक लगातार दो दिनों तक राजधानी का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में अन्तर चार डिग्री सेल्सियस रहा,तो कोल्ड डे घोषित किया जा सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बने होने के साथ न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। 9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा।

आमतौर पर गया जिला ठंड से ज्यादा हलकान रहता है क्योंकि ये चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा है, लेकिन रविवार को गया के बदले सीवान थरथरा उठा। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के क्षेत्र जीरादेई में सबसे कम न्यूनतम तापमान रेकॉर्ड किया गया, जो 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद पूसा सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले दो दिन और गिरेगा पारा

मौसम विभाग के एक अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि चल रही सर्द हवाओं के कारण अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। अगले तीन दिनों में उत्तरी बिहार में न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि दक्षिण बिहार के अधिकांश स्थानों में 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button