
BIHAR:- शराब तस्करी का बड़ा माफिया मुर्शिद आलम गिरफ्तार
पूर्णिया- 27 नवम्बर। सीएम नीतीश कुमार की ओर से शराब एवं शराब माफियाओं के खिलाफ उठाए गए सख्त कदम के बाद ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में पूर्णिया पुलिस एवं सेंट्रल टीम ने अंतर राज्यीय शराब कारोबारी मुर्शीद आलम को जिंदा कारतूस एवं पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है ।
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने आज यहां बताया कि मुर्शीद पर बिहार के विभिन्न थानों में 2 दर्जन से ऊपर शराब तस्करी के केस दर्ज हैं और इसका कारोबार बंगाल से शुरू होकर बिहार के सारण तक फैला हुआ है । उन्होंने कहा कि मुर्शीद की गिरफ्तारी से कई बड़े राज खुलेंगे और कई बड़े शराब माफिया आने वाले दिनों में पुलिस के गिरफ्त में होंगे ।
बतादें कि मुर्शीद आलम न सिर्फ शराब का सिंडिकेट चलाता था बल्कि शराब कारोबार से जुड़े लोगों को बंगाल में पनाह भी देता था जिसके लिए मोटी रकम उससे वसूला करता था वही नकली शराब का कारोबार और स्परिट का विक्रेता भी था । जिसकी तलाश पुलिस को लंबे समय से थी ।



