बिहार

BIHAR:- विधानसभा का घेराव करने जा रहे भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं पर बरसीं लाठियां

पटना- 13 जुलाई। गुरुवार को विधानसभा का घेराव करने जा रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर डाक बंगला चौराहे पर बिहार पुलिस के जवानों ने जमकर लाठियां बरसाईं। इस दौरान न सिर्फ भाजपा विधायकों और सांसद को पीटा गया, बल्कि महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा गया। पुलिस के जवानों ने जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं को घेरकर लाठियां बरसाईं उससे सरकार की मंशा पर सवाल उठने लगे हैं।

मधुबनी के सांसद अशोक कुमार यादव पुलिस की लाठी से बचकर भागते हुए

दरअसल, बिहार में शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति को खत्म करने, शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्ज देने और तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा ने आज विधानसभा मार्च का आयोजन किया था। भाजपा के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के ऊपर लाठियां बरसाईं। सिग्रीवाल बार-बार कहते रहे कि वे सांसद हैं लेकिन पुलिस उनपर लाठी बरसाती रही।

इस दौरान मार्च में शामिल महिला कार्यकर्ताओं पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया और महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। भाजपा ने आरोप लगाया है कि जिस तरह से उनके विधायक विधानसभा में जनता के सवाल को उठा रहे हैं उससे सरकार घबराहट में आ गई है और इसी का बदला लेने के लिए भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर जान बूझकर लाठीचार्ज किया गया है। लाठीचार्ज की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस के जवान महिलाओं पर लाठियां बरसा रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button