
BIHAR:- लखीसराय में मुठभेड़ में 3 नक्सली ढ़ेर
पटना/लखीसराय- 02 फरवरी। बिहार के लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज सुबह हुई मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया। सुबह दस बजे से ही यह मुठभेड़ जारी है। पुलिस को बालेश्वर कोड़ा और अर्जुन कोड़ा के दस्ता के इलाके में आने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में इलाके की घेराबंदी की गई।
एसपी सुशील कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस को पीरी बाजार थाने क्षेत्र में बालेश्वर कोड़ा और अर्जुन कोड़ा के दस्ते के होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस बल ने इलाके में घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन नक्सलियों को मार गिराया।तीन में से दो मृतक नक्सलियों के नाम विरेंद्र कोड़ा, जगदीश कोड़ा जिनकी लाश की शिनाख्त की गई है,जबकि एक की पहचान नहीं हो पाई है।मुठभेड़ में पुलिस को एसएलआर रायफल, पिस्टल समेत अन्य आपत्तिजनक सामान मिले हैं। एनकाउंटर दिन के करीब दस बजे शुरू हुआ जो अभी तक जारी है।
एसपी सुशील कुमार इसका नेतृत्व कर रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि हार्डकोर नक्सली बालेश्वर कोड़ा और अर्जुन कोड़ा अपने दस्ते के साथ इस इलाके में मौजूद है। इसी सूचना पर कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी करने में जुटी हुई है। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस के इस ऑपरेशन में एसएसबी, कोबरा बटालियन और एसटीएफ भी शामिल है। बिहार का लखीसराय जिला नक्सल प्रभावित है और इस जिले की सीमा झारखंड से भी सटी हुई है।



