
BIHAR-लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय भगवानपुर में खुला NOU का अध्ययन केंद्र
भागलपुर-22 दिसंबर। लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय भगवानपुर में नालंदा खुला विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र का उद्घाटन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ घनश्याम राय तथा तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय,भागलपुर के प्रति कुलपति डॉ रमेश कुमार ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन कार्यक्रम के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ राय तथा प्रति कुलपति डॉ कुमार ने अध्ययन केंद्र भवन के पर लगे शीलापट्ट पर का पर्दा हटा कर केंद्र कार्यालय का शुभारंभ किया।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ राय ने कहा कि महाविद्यालय में नालंदा खुला विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र खुलने से वैसे छात्र छात्रा जो बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते हैं या पढ़ाई छूट जाती है, वैसे छात्र छात्रा इस खुला विश्वविद्यालय में नामांकन लेकर घर बैठे ही अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1987 में की गई थी। तब से निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में राज्य के छात्र छात्रा लाभान्वित हो रहे हैं। अध्ययन केंद्र के माध्यम से वैसे छात्र-छात्रा जो महाविद्यालय में आकर अपने अध्ययन नहीं कर सकते हैं,वैसे छात्र-छात्रा इस खुला विश्वविद्यालय में अपने नामांकन लेकर घर बैठे ही या कहीं किसी कार्य क्षेत्र में लगे हैं तो अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।
डॉक्टर राय ने कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य है की हुनरमंद भारत बने इसके लिए नालंदा खुला विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों मेंं सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स के माध्यम सेे सारी तैयारियां कराती है। विश्वविद्यालय के माध्यम से बीए,बीएससी,बी कॉम, एम ए, एमएससी, एम कॉम सहित 107 विषयों में पढ़ाई होती है।
समारोह को तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ रमेश कुमार, महाविद्यालय के प्रचार्या डॉ सुनीता कुमारी, प्रोफेसर डॉक्टर रणबीर कुमार राजन सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. समारोह में रजिस्ट्रार डॉ राय ने कहा कि लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय में अध्ययन केंद्र का कोड संख्या 253 पर नालंदा खुला विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जाकर छात्र छात्रा ऑनलाइन या ऑफलाइन बुधवार से ही अपनी नामांकन करा सकते हैं।



