
BIHAR:- रहिका पुलिस ने भारी मात्रा में जप्त किया नेपाली शराब
मधुबनी-30 दिसंबर। रहिका थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरौनी चोक के निकट पुलिस ने रात्रि गशती के दौरान एक टेम्पो पर नेपाली शराब लदा हुआ जब्त किया है। रहिका थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ शराब कारोबारी रहिका थाना क्षेत्र में एक गाड़ी शराब नए वर्ष के मौके पर खपाने की फिराक में है।इसी क्रम में पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान पोखरौनी गांव के समीप एक टेम्पो पर शराब ले जा रहा है।पुलिस ने त्वरित गति से वाहन को घेर लिया। पुलिस को पीछा करते देख धंधेबाज एवं चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर वाहन मालिक एवं अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि कुल-620 बोतल नेपाली देशी शराब जब्त किया गया है। दारू कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी अभियान चला रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नव वर्ष में शराब छलकाने वाले लोगों एवं शांति भंग करनेवाले असमाजिक तत्वों को बख्शा नही जायेगा।



