
BIHAR:-युवक की गोली मारकर हत्या,गन्ने की खेत में मिली लाश
बेतिया- 23 दिसंबर। जिले में धनहा थाना क्षेत्र के बासी-धनहा मुख्य सड़क के डीही भापसा पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना गुरुवार की सुबह करीब 9:30 बजे की है। घटना धनहा थाना से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है। घटना से क्षेत्र में सन सनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक दौनहा गांव निवासी रंजीत कुशवाहा उर्फ मुन्ना कुशवाहा , 32 वर्ष गुरुवार को करीब 9:30 मिनट पर अपने दो बच्चियों को आदर्श पब्लिक स्कूल भापसा छोड़ने गए। बच्चियों को छोड़ जब वापस घर नही लौटे तो परिवार वाले बेचैन होकर इंतजार करने लगे। एवं तलाशने लगे। करीब 1 बजे दिन में गन्ने के खेत में घास काटने कुछ महिलाएं पहुंची तो देखा एक लाश पड़ी थी। जिसको महिलाओं द्वारा ग्रामीणों को सूचना दिया गया।
ग्रामीणों द्वारा परिवार वाले एवं पुलिस को सूचना दी गई। जिसपर धनहा थाना पुलिस मौके पर पहुच शव को कब्जे में ले लिया। मृत मुन्ना कुशवाहा के पिता ध्रुव कुशवाहा ने बताया कि, रोज के भाती आज भी मुन्ना प्लेटिना बाइक से बच्चियों को स्कूल छोड़ने गया था। परंतु अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया गया है। बाइक भी मौके से नही मिला है। मृत मुन्ना कुशवाहा के केवल तीन बच्चियां हैं। उनकी शादी 2012 में ठकरहा थाना के गोबरहि गांव में हुई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेजा जा रहा है।


