
BIHAR:-मोतिहारी शहर में लोडेड पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार
मोतिहारी- 09 दिसम्बर। जिले में नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटिअरिया गांव के रहने वाले है।जिनकी पहचान मटिअरिया गांव निवासी उपेन्द्र सहनी के पुत्र विशाल कुमार (19) एवं जयनारायण पटेल के पुत्र मनीष कुमार (19) के रूप में की गई है।
नगर थानाध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी रात्रि गश्ती के लिए निकले थे,तभी राजा बाजार हनुमान मंदिर के समीप केटीएम बाईक खड़ा कर ये दोनों युवक आपस में बातचीत कर रहे थे।पुलिस को आते देख दोनों युवक भागने लगे।लेकिन पुलिस ने दोनों युवक को दबोच लिया,और तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेड पिस्टल बरामद किया गया।
दोनों युवक पर नगर थानाध्यक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।इस बाबत पूछे जाने पर नगर थानाध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक से पूछताछ की गई।जिसमें उसने कई सुराग दिया है।जिसे गोपनीय रखते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।



