
क्राइम
BIHAR:- मोतिहारी में नदी में डूबने से युवक की मौत
मोतिहारी- 19 मार्च। जिले में चिरैया थानाक्षेत्र स्थित बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी।मृत युवक की पहचान उक्त थाना क्षेत्र के सरसावां गांव निवासी शिवनाथ पासवान के 22 वर्षीय पुत्र राज पासवान के रुप में की गयी है।
चिरैया पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की शाम होली खेलने के बाद युवक राज अपने कुछ साथियों के साथ नाव पर सवार होकर नदी में नहाने गया था। इस बीच राज अचानक नाव से नदी के बीच कूद गया। उसके साथी उसे बचाने का जब तक प्रयास करते तब तक उसकी मौत हो गयी।युवक मोतिहारी में रहकर मजदूरी का काम करता था। होली मनाने के लिए वो घर आया था। चिरैया थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना पर पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंची है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


