
बिहार
BIHAR:- मोतिहारी में चोरी का छड़ लदा ट्रक सहित 4 लोग गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण- 11 अप्रैल। जिला पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आलोक में एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर चकिया डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पीपरा थाना पुलिस ने सघन वाहन जांच व नाकाबंदी करते हुए एनएच-27 पर स्वागत पेट्रोल पम्प के समीप चार अपराधी को चोरी की गये लोहे का छड़ लदा हुआ ट्रक के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विश्वजीत महतो,थाना-रफीगंज,मुन्ना कुमार,थाना-हरपुरा, जिला औरंगाबाद व शंकर कुमार,थाना-बाराचट्टी व रोहित कुमार, थाना-बाराचट्टी,जिला-गया के रूप हुई है।पुलिस ने इनके पास से एक ट्रक,एक कार,15 क्विंटल लोहे का छड़ व 3 मोबाइल बरामद किया है।इस संदर्भ में पीपरा थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



