
BIHAR:- मुजफ्फरपुर में पेट्रोल पंप के मैनेजर से दिन दहाड़े 25 लाख की लूट
मुजफ्फरपुर- 28 फरवरी। मुजफ्फरपुर में सोमवार को अपराधियों ने 25 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। सदर थाना क्षेत्र के दिघरा में पेट्रोल पंप के मैनेजर से इस लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। दिघरा स्थित एक पेट्रोल पंप के मैनेजर स्कूटी से राशि जमा करने बैंक जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर लिया। इसके बाद आर्म्स के बलपर राशि लूट ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना पुलिस के मुताबिक बाइक सवार दो लूटेरे आये। लूटेरों ने उन्हें पिस्टल दिखाई और रुपये से भरा बैग मांगा।जब पेट्रोल पंप मैनेजर ने रुपये से भरा बैग नहीं दिया तो पिस्टल के दम पर डरा-धमकाकर रुपये से भरा हुआ बैग छीन लिया।बैग छीनने के बाद लुटेरे वहां से फरार हो गए। पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ लूट शाम करीब 4 बजे हुई।
सदर थाना पुलिस के थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए घटना के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही लूटेरों को पकड़ लिया जाएगा।साथ ही उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।



