
क्राइम
BIHAR:- मुजफ्फरपुर में नशाखुरानी गिरोह का उद्भेदन, दो गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर- 12 फरवरी। जिले की पुलिस टीम की ओर से गाड़ी चेकिंग एवं नशा खुरानी को लेकर एक अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान में पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर बेनीबाद थाना पुलिस ने टीम गठित कर दो अपराधी को धर दबोचा।
पश्चिमी डीएसपी मनोज कुमार पांडे ने बताया कि पूर्व में अपराधियों के द्वारा कई घटना को अंजाम दिया जा चुका था । अपराधियों ने आम आदमी जो कि कहीं जाने वाले रहते थे उसे पहुंचाने के लिए गाड़ी में बैठा कर कुछ दूर जाकर चाय में नशा की गोली देकर बेहोश कर देता था। उसके बाद बेहोश होने पर उसका सामान लूट कर भाग निकलता था । साथ ही साथ पुलिस को इस नेटवर्क का कई अहम सुराग भी हाथ लगा है जिसके आधार पर कई जगह पर पुलिस काम कर रही है।



