क्राइम

BIHAR:- मुजफ्फरपुर में आइसक्रीम फैक्ट्री में ब्लास्ट, 1 की मौत, 3 जख्मी

मुजफ्फरपुर- 12 मई। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर इलाके में गुरुवार देर शाम एक आइसक्रीम फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग भयभीत हो उठे। फैक्ट्री संचालक ने लोगों चुपचाप घायलों को लेकर अस्पताल निकल गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मीडिया कर्मियों तक दी।

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर दल बल के साथ मजिस्ट्रेट को एसडीओ पश्चिमी बृजेश कुमार ने भेजा और पुष्टि किया है कि पूरे घटना में एक मजदूर की मौत हुई है,जबकि दो अन्य जख्मी हुए हैं।फैक्ट्री का कंप्रेसर फटने से या घटना हुई है। एसडीओ ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की गहन जांच पड़ताल होगी जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

उल्लेखनीय है कि बीते कुछ माह पूर्व मुजफ्फरपुर में फैक्ट्री के अंदर धमाका हुआ था जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई थी। उसको लेकर लोगों के अंदर का डर अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि फिर से फैक्ट्री में ब्लास्ट ने यादों को तरोताजा कर दिया। हालांकि अब तक मृतक और घायलों के बारे में यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर मजदूर कहां के थे। लेकिन स्थानीय लोगों की मानें तो उस कंपनी में काम करने वाले कुछ लोग बाहर के थे और कुछ लोग आसपास के ही थे।प्रशासन की टीम भी शिनाख्त करने में जुटी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button