मधुबनी- 09 दिसंबर। सीमावर्ती शहर जयनगर रेलवे स्टेशन के आस-पास रेल प्रशासन के द्वारा एकतरफा अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर शनिवार को जयनगर के पुराना नगर पंचायत कार्यालय परिसर में वरिष्ठ जदयू नेता राम विनोद सिंह की अध्यक्षता में महागठबंधन नेताओं की एक विषेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों रेलवे के द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान में रेलवे के पदाधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपमानित भाषा का इस्तेमाल किया गया। जिसका हम लोग घोर निंदा करते हैं। महागठबंधन नेताओं ने रेल प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण अभियान को एकतरफा कार्रवाई बताया। कहा कि, अतिक्रमण मुक्त अभियान में सभी नियमों को ताक पर रख अभियान चलाया गया। जिसका महागठबंधन कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करती है। मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बात कहने वाले पदाधिकारी एवं कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने पर बल दिया गया। गठबंधन के नेताओं ने नगर पंचायत के पुराने दिवाल को बिना किसी सूचना के तोड़ने पर नाराजगी जताई हुए रेलवे अधिकारीयों की मनमानी की घोर निंदा की। अतिक्रमण हटाओ अभियान में गरीब एवं महादलित परिवारों के विस्थापन पर चिंता व्यक्त किया। इस अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नपं द्वारा चबूतरा निर्माण एवं आम जनों को पीने के लिए चापाकल लगाया गया था। इस अभियान में इसे भी तोड़ दिया गया। ऐसे दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किया। जिसमें अतिक्रमण मुक्त अभियान में रेलवे अधिकारीयों के द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं राज्य सरकार के जन कल्याणकारी योजना के तहत पौधा को सुरक्षित रखने हेतु निर्मित चबूतरा,चापाकल को क्षतिग्रस्त करने वाले अधिकारियों के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जदयू उपाध्यक्ष सह मुख्य पार्षद कैलाश पासवान,माले सचिव भूषण सिंह,कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र महतो,कार्यकारी अध्यक्ष नित्यानंद झा,राजद वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार यादव,गंगा प्रसाद चैधरी,अमित यादव,भाकपा प्रखंड अध्यक्ष राम नारायण बनरैत,जदयू अध्यक्ष राज कुमार सिंह,सांसद प्रतिनिधि राम बाबू कामत,विनय कुमार सिंह,राजद प्रखण्ड अध्यक्ष उमेश यादव,वार्ड पार्षद हनुमान मोर,सुजीत यादव,शिवजी पासवान, योगेन्द्र प्रसाद यादव व सूर्य नारायण ठाकुर समेत अन्य उपस्थिते थे।
