क्राइम

BIHAR:- मधुबनी से धराया अय्याशी बाबा, नाबालिग लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल व देहव्यापार, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

मधुबनी- 14 फरवरी। लौकहा जी समवाय एसएसबी कैम्प के जवानों ने सोमवार की देर शाम मानव तस्करी मामले में भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या-246 के लौकहा चेकपोस्ट से एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को एक नाबालिग लड़की के साथ नेपाल ले जाने के क्रम में गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है अधेड़ व्यक्ति फुलपरास थाना क्षेत्र के कालापट्टी सिसवार का निवासी 52 वर्षीय पंडित पंकज झा है, जो एक गांव की एक नाबालिग 17 वर्षीय लड़की को एक स्कूल से बहलाफुसला कर नेपाल ले जा रहा था।

सहायक कमांडेंट जय मिश्रा एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की अंधराठाढ़ी कार्यकर्ता आभा कुमारी के पूछताछ में अधेड़ व्यक्ति ने बयान देते हुए बताया कि भागवत कथा एवं पूजा पाठ हेतु अलग-अलग गांव में जाया करता था, जहां नाबालिग लड़कियों के साथ प्रेम प्रसंग के बहाने बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाता था। उसके बाद मोबाइल पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता। तथा नेपाल ले जाकर जबरन एक या दो दिन तक देह व्यापार करवाता था। फिर कुछ पैसे एवं डरा धमकाकर मुंह बंद कर देता था। वहीं इंटेरोगेशन के दौरान अधेड़ व्यक्ति ने बताया कि अबतक 9 नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शौषण कर देह व्यापार में संलिप्त कर चुका है।

एसएसबी ने मानव तस्करी के आरोपी को लौकहा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जहां पुलिस ने नाबालिग लड़की के बयान के बाद पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। तथा नाबालिग को मेडिकल जांच एवं धारा 164 के बयान के लिए मधुबनी भेज दिया है। वहीं बाबा ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे जिन गांवों में जाता है, लोग उनके पैर धोकर पीते हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button