बिहार

BIHAR:- मधुबनी में बीजेपी कार्यालय पर सेना भर्ती अभ्यार्थियों का हमला

मधुबनी-16 जून। भाजपा कार्यालय पर हमला कर उपद्रवियों ने गेट को तोड़ दिया। यहां रखे कुर्सी को क्षतिग्रस्त कर दिया। तथा झंडा बैनर को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। इस हमले के दौरान कार्यालय पर कोई नहीं थे। जब कार्यकर्ता जामुन सहनी पहुंचे,तो कार्यालय की हालत देख उन्होंने कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दी। इसके बाद कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव, संजीव कुमार बादल,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंधीर खन्ना, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल राज,राजीव झा सहित बड़े पैमाने पर कार्यकर्ता और नेता पहुंचे। इसके बाद कार्यकर्ताओं में तेजी से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसके बाद आपसी विमर्श के बाद इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन की प्रक्रिया जारी था। इधर राजनीतिक पार्टी कार्यालय पर हुए हमले की कार्यकर्ताओं ने तीखी निंदा की है।

जिलाध्यक्ष शंकर झा ने बताया कि इसकी उच्चस्तरीय जांच कर आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह हमला केवल कार्यालय पर नहीं था, कार्यकर्ताओं की हत्या की साजिश थी। हमले के समय कोई नहीं था अन्यथा उपद्रवी उनकी हत्या कर देते। बताया कि लोकतंत्र में उपद्रव का कोई स्थान नहीं है।

खासकर राजनीतिक पार्टी पर हमला सीधे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है। मिली जानकारी के अनुसार अग्निपथ के विरोध में उतरे लोगों ने थाना चैक से वापसी के दौरान घटना को अंजाम दिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button