मधुबनी- 12 जनवरी। मुख्यमंत्री नीतीष कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दौरान मधुबनी जिले को कई सौगात दी है। जिसमें मधुबनी जिले में कमला नदी,पुरानी कमला,जीवछ नदी की इन्टरलिंकिंग का कार्य किया जायेगा। इससे जिले में बाढ़ नियंत्रण के साथ सिंचाई की सुविधा होगी। पश्चिमी कोशी नहर के बिदेश्वरस्थान उप शाखा नहर एवं उग्रनाथ शाखा नहर का सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण किया जायेगा। मिथिला हाट का विस्तारीकरण किया जायेगा। मधुबनी में अंतर्राज्यीय बस अड्डे का निर्माण कराया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा होगी। मधुबनी जिला में स्थित माँ सीता एवं प्रभु श्रीराम के प्रथम मिलन स्थल फुलहर स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। जयनगर शहीद चोक के पास आर०ओ०बी० का निर्माण कराया जायेगा। मधुबनी शहर के लिए रिंग रोड का निर्माण किया जायेगा। जिसके तहत कनकपुर से जगतपुर तक सड़क निर्माण कराया जाएगा। तथा इसे पंडौल बाईपास से जोड़ा जाएगा। जिले में एनएच-27 के समीप लौकही प्रखंड में बनगामा गाँव के समीप लगभग 500 एकड़ जमीन में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जायेगा। मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित हवाई अड्डे को छोटे विमानों के लिए उड़ान योजना में शामिल करने हेतु केन्द्र सरकार से अनुरोध किया जायेगा।