बिहार

BIHAR:- मधुबनी निवासी शिक्षक मंसूर आलम की दरभंगा में गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मधुबनी- 28 मई। दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र भरवाड़-कमतौल पथ पर बुधवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह की बतायी जा रही है, जब शिक्षक सुबह करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच अपनी साईकिल से स्कूल निस्ता जा रहे थे, उसी क्रम में बाईक सवार दो अपराधी ने गोली मारकर हत्या कर दी।

सुचना मिलते ही दरभंगा के कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। एफएसएल की टीम घटनास्थल से साक्ष्य बटोर रही है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भरवाड़ा कमतौल पथ पर शिक्षक की गोली मारकर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि एक बाईक पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। बुधवार की सुबह उक्त शिक्षक साइकिल से प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर निस्ता जा रहे थे। वे प्राथमिक विद्यालय रसलपुर निस्ता में कार्यरत हैं। मृतक का नाम मंसूर आलम बताया गया है। मधुबनी जिला के पतौना थाना क्षेत्र के तीसी नरसाम गांव के निवासी थे। उनकी बहाली वर्ष 2007 में सिंघवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के निस्ता गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर हुई थी। वे भरवाड़ा शंकरपुर में डेरा लेकर रहते थे। बुधवार सबेरे करीब साढ़े पांच- छह बजे के बीच साइकिल से स्कूल जा रहे थे। इसी क्रम में बाईक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी की जा रही है।सदर एसडीपीओ टु ज्योति कुमारी भी घटनास्थल पर पहुँचकर छानबीन कर दी है। उन्होंने बताया कि अपराधियों को जल्द चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा। जिसको लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। ईधर हत्या पर कड़ी निंदा करते हुए बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद यादव,मधुबनी जिलाध्यक्ष संजीव कामत, जिला उपाध्यक्ष नुर आलम, मकसुद आलम आदि ने दरभंगा पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी हो। वहीं बिहार सरकार और दरभंगा जिला प्रशासन से मांग किया है कि मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ की आर्थिक मदद की जाय। 

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button