बिहार

BIHAR:- मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के तालाबों की सूरक्षा को लेकर कांग्रेस का महाधरना, मौके पर बोले डिप्टी मेयर अमानुल्लाह, कहा- मंगरौनी शेख टोली तालाब को भू-माफिया से मुक्त कराया जाए

मधुबनी- 22 जून। नगर निगम क्षेत्र में भू-माफियों के द्वारा तालाबों को भरे जाने के खिलाफ समाहरणालय के समक्ष अंबेडकर स्थल पर शनिवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार के अध्यक्षता में धरना दिया। धरना को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता सह डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी जीवंत सरकारी अथवा गैर सरकारी तालाबों को सूचीबद्ध कर उसे सुरक्षित नगर निगम करें। उन्होने कहा कि वार्ड संख्या-16 मंगरौनी शेख टोली में अवस्थित दो एकड़ के तालाब को अज्ञात लोगों के द्वारा जबरन दर्जनों ट्रैक्टर लगाकर भरा जा रहा है, जो बिहार सरकार की भूमि है। जहां नगर निगम के पदाधिकारी सब जानते हुए भी मौन है। तथा इनके द्वारा कोई कठोर कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। जिससे भू माफिया युद्ध स्तर पर तालाब को भर रहे है। उन्होने तालाब को भरने से अभिलंब रोक लगाने की मांग किया। वहीं कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार झा ने कहा कि नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र में स्ट्रीक्ट लाइट जल्द लगाया जाए। भीषण जल संकट को देखते हुए खराब पड़े चापाकल को नई तकनीकी कनवर्जन के पीएचडी द्वारा से कराया जाए। सभी वार्ड में पांच-पांच समरसेबल करवाया जाए, ताकि जल संकट से नगर के लोगों को निजात मिल सके। नगर निगम के अधीन क्षतिग्रस्त नल जल की मरम्मत किया जाए। नगर निगम के सभी कॉलोनी में अपराध एवं अपराधी को रोकने के लिए सीसीटीवी लगाया जाए। शमशान एवं कब्रिस्तान में स्ट्रीक्ट लाइट लगाया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। तथा सरकारी तालाबों को सूरक्षित किया जाए। उन्होंने कहा की हमारी आठों मांग को नगर निगम जल्द पूरा नहीं करती है, तो आगे इससे भी बड़ी आंदोलन किया जाएगा। मौके पर पार्टी के रूपन झा,साहिद हुसैन,मुकेष झा पप्पु सहित बड़ी संख्या में मंगरौनी शेख टोली के लोग मौजुद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button