
BIHAR:- मंडल कारा मधुबनी में कैदी की मौत, मृतक कैदी बेगूसराय जिले का था निवासी
मधुबनी-02 नवंबर। मधुबनी मंडल कारा रामपट्टी में बंद कैदी रवि कुमार दास की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। मंडल कारा में अचानक तबीयत खराब होने के बाद कारा अस्पताल में बंदी का इलाज शुरू की गई। स्थिति बिगड़ती देख जांच एवं बेहतर परामर्श के लिए वहां के डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर किया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शाम करीब तीन बजे पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराया गया।
मृतक कैदी हरकपूरा, गढ़पुरा बेगूसराय का रहने वाला था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को करीब नौ बजे मंडल कारा के कैदी रवि कुमार दास को लाया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर भवेश कुमार झा ने जब उन्हें देखा तो उनकी पहले ही मौत हो जाने की बात कही। इधर सदर अस्पताल में तमाम प्रक्रिया पूरी करने में करीब तीन बजे गए, तबतक कैदी की लाश इमरजेंसी के बाहर स्ट्रेचर पर रखा रहा। दिन के करीब 3 बजे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉक्टर, जेलर एवं थानाध्यक्ष भी पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद रहे। मंडल कारा के जेलर ने बताया कि जयनगर कांड संख्या-159/22 में मृतक की गिरफ्तारी हुई थी।



