
BIHAR:- भारत फाइनेंस कर्मी से अपराधियों ने हथियार के बल पर 35 हजार रुपया लूटा
बगहा-07 जनवरी। पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज शिकारपुर थाना के रामनगर मोड़ के पास बाइक पर सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर दिन दहाड़े भारत फाइनेंस कर्मी से लगभग 35 हजार रुपया शुक्रवार को लूट लिया। घटना की सूचना पर शिकारपुर थाना की पुलिस पहुंचकर घटना की जांचकर कर रही है, इस दौरान थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि कर्मी की निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि भारत फाइनेंस कंपनी का कर्मी अजुआ सुगौली चौक से लगभग पैंतीस हजार रुपया की वसूली कर नरकटियागंज लौट रहा था। दो बाइक पर सवार तीन अपराधी उसके पीछे पड़ गये थे।मलदहिया चौक के आसपास अपराधियों ने उसे रुकने को कहा तो कर्मी अपनी बाइक तेज गति से लेकर भागने लगा।इसी क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने उसे चांदपुर चौक के समीप चारों तरफ से घेर लिया, हथियार लहराते हुए उसकी डिक्की में रखे लगभग 35 हजार रुपया,टैब समेत अन्य सामान लेकर मलदहिया चौक की ओर भाग पड़ें।घटना की सूचना भारत फाइनेंस कर्मी राजन ने इसकी सूचना शिकारपुर थाना को दी।थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों के पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।



