क्राइम

BIHAR:- भागलपुर में शराबी ने अपनी पत्नी व बेटे की चाकू मारकर की हत्या

भागलपुर, 03 दिसंबर। बिहार के भागलपुर जिला पुलिस ने नवगछिया स्थित खरीक थाना क्षेत्र कठेला गांव में बीती देर रात एक शराबी ने नशे में धुत्त होकर पहले पत्नी देवता कुमारी को चाकू गोद कर मारा फिर अपने तीन माह के मासूम बेटे अमरजीत को चाकू मार दिया। इस घटना में पत्नी की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि बच्चे की मौत शुक्रवार को मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। घटना के वक्त महिला और बच्चे की चीख सुन जब घर के अन्य सदस्य उसकी तरफ भागे तब तब तक शराबी धीरज खिड़की से कूद कर भाग गया। घायल मां बेटे को परिजनों ने आनन फानन में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मां की मौत हो गयी।बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर बच्चे को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान आज बच्चे की भी मौत हो गयी।

उल्लेखनीय है कि मृतका देवता कुमारी की शादी धीरज से तीन साल पहले हुई थी और काफी मन्नत के बाद तीन माह पहले बच्चा हुआ था। लेकिन धीरज कुछ भी काम नहीं करता था और उसकी दोस्ती नशेड़ियों के साथ हो गई थी। जिस कारण वह लगातार नशा का सेवन करता था और उसी क्रम में उसने पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी।

घटना के बाद से परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता शंभूनाथ ठाकुर अपने ही हत्यारे बेटे को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहा है। उनका कहना है कि उनका बेटा कुछ दिनों से नशे का सेवन कर रहा था। गुरुवार देर रात घर लौटा और अपने कमरे में गया। जहां किस बात को लेकर कहासुनी हुई वह लोग नहीं जानते और उसने अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी। घटना के बाद खरीक थाना पुलिस मामला दर्ज कर हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button