ताज़ा ख़बरें

BIHAR:-बेगूसराय में स्वर्ण व्यवसायी को बंधक बनाकर 25 लाख से अधिक की लूट

बेगूसराय-08 जनवरी। बेगूसराय के स्वर्ण व्यवसायी इन दिनों अपराधियों के निशाने पर हैं। बेखौफ बदमाशों ने देर रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने बछवाड़ा बाजार स्थित राज लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक को हथियार के बल पर बंधक बनाकर 25 लाख से अधिक का आभूषण लूट लिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजद के जिला प्रवक्ता-सह-स्वर्ण व्यवसायी श्याम प्रसाद दास बछवाड़ा बाजार स्थित अपने दुकान में सोया हुआ था। तभी देर रात करीब तीन बजे पीछे के दरवाजे से आकर बदमाशों ने व्यवसायी को बंधक बना लिया तथा हाथ पैर बांधकर पिटाई करने के बाद लॉकर से तमाम आभूषण निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है, स्थानीय व्यवसाय तथा ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं।

लोगों का कहना है कि बछवाड़ा लगातार अपराधियों के निशाने पर है, लेकिन पुलिस सार्थक पहल नहीं कर रही है। वहीं, एक बार फिर स्वर्ण व्यवसायी के साथ हुए इस भीषण लूटपाट से जिला भर के व्यवसायियों में आक्रोश का माहौल है। पीड़ित व्यवसायी श्याम प्रसाद दास ने बताया कि वे अपने दुकान में सोए हुए थे। तभी सुबह करीब तीन बजे पीछे का गेट तोड़ने की आवाज हुई। आवाज सुनकर जब उठकर गए तो हथियार से लैस पांच बदमाशों ने हथियार के बल पर उन्हें बंधक बना लिया और मारपीट करते हुए हाथ-पैर भी बांध दिया। इसके बाद एक घंटा तक उधम मचाते हुए तिजोरी काटकर 25 लाख से अधिक का आभूषण लेकर सभी बदमाश भाग निकले। फिलहाल बछवाड़ा में लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। तमाम दुकानदारों ने घटना के विरोध में अपनी दुकानें बंद कर दी है। लोगों का कहना है कि पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करे, लूटे गए सामान की वापसी हो तथा बराबर हो रहे आपराधिक वारदात पर काबू पाने की कड़ी पहल हो। उल्लेखनीय है कि बेगूसराय जिला भर में स्वर्ण व्यवसायी लगातार अपराधियों के निशाने पर हैं। बेखौफ बदमाश स्वर्ण व्यवसायियों की दुकान में घुसकर, घर में घुसकर मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दे रहा है। ऐसे में अपराध नगरी के रूप में एक बार फिर से चर्चित होते जा रहे बेगूसराय जिला में व्यवसाय करना मुश्किल है। व्यवसायियों का कहना है कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो वे लोग पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button