क्राइम

BIHAR:- बेगूसराय में सौतेली मां की हत्या,कटा सिर लेकर घूमता रहा पुत्र गिरफ्तार

बेगूसराय- 02 फरवरी। बेगूसराय में बुधवार को एक युवक ने अपने सौतेली मां का गला काटकर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर करारी गांव की है। मृतका की पहचान सदानंद कापर की पत्नी गायत्री देवी के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि करीब 13 साल पहले सदानंद कापर की पत्नी की मौत हो गई थी, उसके बाद उसने गायत्री देवी से दूसरी शादी किया। लेकिन पहली पत्नी के तीनों बच्चे अपने पिता की दूसरी शादी से नाखुश थे। तथा वह लोग बराबर सौतेली मां द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते रहते थे। सदानंद कापर की पहली पत्नी का बड़ा पुत्र ब्रजेश बराबर अपनी सौतेली मां द्वारा परेशान किए जाने की बात कहता था, लेकिन कोई उस पर ध्यान नहीं दिया। मां की मौत एवं पिता द्वारा दूसरी शादी किए जाने से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा। जिसके बाद वह जहां-तहां काम की तलाश में जाने लगा और फिलहाल ही कहीं बाहर से लौटा था। बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर ब्रजेश का अपने सौतेली मां से बहस हो गया।

इसी से आक्रोशित होकर उसने घर की पहली मंजिल पर झाड़ू दे रही गायत्री देवी का गला सब्जी काटने वाले हथियार से काट डाला और सिर को लेकर घर-आंगन में घूम रहा था। हाथ में कटा हुआ सिर देखकर जब परिवार और आसपास के लोग दौड़े तो सिर को फेंककर ब्रजेश अपने कमरे में चला गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस ने हत्या के आरोपी ब्रजेश को गिरफ्तार कर लिया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के साथ हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। इधर हत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button