
BIHAR:-बेगूसराय में शिक्षक की गोली मारकर हत्या
बेगूसराय- 08 जनवरी। बेगूसराय मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चिलमिल निवासी इसहाक काशमी के पुत्र शिक्षक मोहम्मद अहद के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि मो. अहद अपने पुत्र को परीक्षा दिलवाकर बरौनी प्रखंड क्षेत्र के बथौली स्कूल से शाम में अपने मोटरसाइकिल से चिलमिल घर आ रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोहम्मद अहद को पैर में गोली मारकर बाइक से नीचे गिरा दिया तथा मोबाइल और पैसा लूट कर चलते बने। बदमाशों ने बाइक पर बैठे आज के पुत्र मो. हसला पर भी गोली चलाई लेकिन वह बाल-बाल बच गया।
गोली की आवाज सुनकर दौरे आसपास के लोगों के सहयोग से अहद को अस्पताल ले जाया गया लेकिन खून बहुत बह जाने के कारण रास्ते में ही मौत हो गई। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।




