क्राइम

BIHAR:- बेगूसराय में कुएं में मिली लापता प्राइवेट शिक्षक की लाश

बेगूसराय- 28 फरवरी। बेगूसराय पुलिस ने एक युवक का शव सोमवार को कुंआ से बरामद किया है। घटना जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित पिढ़ौली गांव की है। मृतक की पहचान पिढ़ौली निवासी सोहन पासवान के पुत्र रणधीर कुमार उर्फ फंटूश के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रणधीर गांव-घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर खुद की पढ़ाई के साथ परिवार का भी भरण-पोषण करता था तथा उसके पिता परदेस बंगलुरू में मजदूरी करते थे। अविवाहित रणधीर रविवार की देर रात 12 बजे के बाद अचानक घर से लापता हो गया। सोमवार की सुबह घर में नहीं देखकर लोग उसकी तलाश कर रहे थे, परिवार के लोग आशंका जता रहे थे कि तीन भाइयों में सबसे छोटे रणधीर की किसी ने घर से बुलाकर शादी कर दी। इसी दौरान बहियार की ओर जा रहे लोगों ने घर से कुछ दूर स्थित कुआं के समीप चप्पल देखकर जब हल्ला मचाया तो सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई तथा थाना को भी सूचना दी गई।

मौके पर ग्रामीणों के काफी कोशिश से शव को कुआं से निकालने के बाद उसकी पहचान रणधीर के रूप में की गई है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। तेघड़ा थाना की पुलिस प्रेम प्रसंग, हत्या एवं आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच में जुटी है, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इधर, मिलनसार प्रवृत्ति के ग्रामीण शिक्षक की मौत से परिजनों में शोक है तथा घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। चर्चा है कि रणधीर पिछले तीन-चार दिन से डिप्रेशन में लग रहा था, लेकिन परिवार के सदस्यों के सामने कोई चर्चा नहीं की थी। पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल आए परिजनों का कहना है कि रणधीर काफी शांत स्वभाव का था, रात में वह घर में खाना खाकर सो गया था, देर रात किसी ने उसे घर से बुलाया और हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि रणधीर के पास मोबाइल भी था, जिसका पता नहीं चल रहा है। प्रशासन मोबाइल खोज कर गहन जांच करे तो मामले का खुलासा हो सकता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button