क्राइम

BIHAR:- बेगूसराय के बलिया में ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, परिवार का हंगामा व अस्पताल में तोड़फोड़

बेगुसराय-27 नवंबर। बलिया थाना क्षेत्र के बलिया बाजार स्थित पटेलचौक से पश्चिम एक निजी अस्पताल में हाइड्रोसील का ऑपरेशन के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों एवं सैकड़ों ग्रामीणों के द्वारा अस्पताल पर भीड़ उमर पड़ी एवं हंगामा करने लगे।

मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के बंसराज यादव के 30 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार यादव के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाइड्रोसील का ऑपरेशन बलिया पटेल चौक से पश्चिम होप अस्पताल में दिन के लगभग 3:30 बजे हुई थी। ऑपरेशन के दौरान ही उक्त मरीज की मृत्यु हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर मृतक के ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल पहुंच कर हंगामा करने लगा। मृतक की मां बिंदु देवी पत्नी संगीता कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक को दो पुत्री एवं एक पुत्र है।

आक्रोशित लोगों की भीड़ में शामिल लोगों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की। हाल में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही बलिया पुलिस के एक पदाधिकारी घटनास्थल पर हालात को नियंत्रण में करने के लिए पहुंचे थे परंतु आक्रोशित भीड़ का सामना उन्हें करना पड़ा और भीड़ ने खदेड़ कर पुलिस पदाधिकारी को जान बचाकर भागने पर मजबूर कर दिया। अस्पताल के डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी मृतक की लाश को छोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर बलिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं अंचलाधिकारी चंदन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। जिसे मृतक के परिजनों की भीड़ ने लगभग 2 घंटे तक बंधक बना लिया। मृतक के आक्रोशित परिजनों ने निजी क्लिनिक में आग लगाने का भी प्रयास किया। जिसे कुछ लोगों ने विफल कर दिया। करीब 2 घंटे से थाना प्रभारी एवं अंचल अधिकारी चंदन कुमार बलिया ग्रामीणों के बीच में बंधक बने हुए रहे। दो अधिकारी के बंधक रहने की सूचना मिलते ही पूरे जिला में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष दिलीप कुमार डंडारी थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार दल बल के साथ पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण करने में लग गए वहीं इसके बावजूद भी हालात नियंत्रण में नहीं होने पर जिला से भारी संख्या में पुलिस बल को मंगा कर हालात को नियंत्रण में किया गया। तथा बंधक बने दोनों अधिकारी थाना अध्यक्ष संजय कुमार एवं अंचलाधिकारी चंदन कुमार को आक्रोशित ग्रामीणों से मुक्त कराया गया।भारी संख्या में जिला से पुलिस बल के पहुंचने के बाद आक्रोशित ग्रामीण घटनास्थल से चले गए। वही घटना के पांच घंटे के बाद बलिया एसडीओ रोहित कुमार डीएसपी कुमार वीर धीरेंद्र घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और सरकारी मुआवजा परिवार को दिलाए जाने का आश्वासन भी दिया गया। जिसमें कबीर अंत्येष्टि योजना एवं इंदिरा आवास योजना की जानकारी बलिया एसडीओ के द्वारा पीड़ित परिवार को दी गई। घटना स्थल पर उपस्थित आक्रोशित भीड़ पुलिस प्रशासन पर आरोप लगा रही थी कि पुलिस पदाधिकारी एवं सिविल पदाधिकारी के मेल पेच में फर्जी क्लिनिक बलिया में कुकुरमुत्ता की तरह चल रहा है। पुलिस प्रशासन को शराब कारोबारी को पकड़ने में फुर्सत है। मगर यह फर्जी डॉक्टर को पकड़ने की फुर्सत नहीं है। पुलिस पर यह खुल्लम-खुल्ला आरोप आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा लगाया जा रहा था एवं प्रशासन के विरुद्ध जमकर मुर्दाबाद के नारे बाजी भी हो रही थी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button