
BIHAR:- बिस्फी विधायक बचोल को मिली धमकी
मधुबनी- 24 जून। बिस्फी स्थानीय विधायक हरि भूषण ठाकुर बचोल को जान से मारने की धमकी मोबाईल पर दी गई है। विधायक हरी भूषण ठाकुर बचोल भाजपा के हिंदूवादी गाइडलाइन के विधायक के तौर पर माने जाते हैं। उन्हें बिस्फी का योगी भी कहा जाता है। उन्होंने जान से मार देने की धमकी मिली है। उन्होंने विधानसभा के मानसून सत्र की बैठक में शामिल होने पहुंचे बीजेपी विधायक ने इस बात का खुलासा किया। विधायक श्री ठाकुर का कहना है कि उन्हें बीती रात्रि जब वह अपने क्षेत्र से पटना के लिए रवाना हो रहे थे, क्रम में रात्रि के करीब साढ़े दस बजे फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। तथा धमकी देने वालों ने उन्हें 10 से 12 बार फोन किया। जिन्हें विधायक को गोली मार देने की बात कही। विधायक श्री ठाकुर ने बताया कि धमकी देने वालों ने कहा कि वह उन्हें इतनी गोली मारेंगे कि विधायक उसे गीन नहीं पाएगा। आगे विधायक ने कहा कि मोबाईल करने वालों ने भददी-भददी गालियां दी। केन्द्र सरकार से अतिरिक्त सुरक्षा मिलने के बावजूद इस तरह की धमकी मिलना काफी चिंता का विषय है। वैसे विधायक नक कहा कि मैं इस तरह के धमकी से डरने वाला नहीं हुं। कोई जरूर कायर आदमी है, जिसे सामने से बोलने की हिम्मत नहीं है। तथा मुझे मोबाईल कर डराने की कोशिश कर रहे हैं। इधर सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धमकी देने वाला व्यक्ति विधायक श्री ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र के ही निवासी हैं।



