
BIHAR:- फरवरी तक पूरा होगा सेवा पथ का पक्कीकरण, मधुबनी और दरभंगा जिलों के चार प्रखंडों में सुगम होगा आवागमन
पटना- 24 दिसंबर। जल संसाधन विभाग द्वारा मधुबनी और दरभंगा जिलों के चार प्रखंडों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने वाली सकरी शाखा नहर के 119.00 आरडी से 145.44 आरडी, श्रीरामपुर वितरणी के 0.00 आरडी से 26.50 आरडी और लक्ष्मणपुर लघु नहर के 0.00 आरडी से 1.00 आरडी तक बाएं सेवापथ का कालीकरण कार्य कराया जा रहा है। इस पथ की कुल लंबाई 16 किलोमीटर है।
इससे दोनों जिलों के बीच आवागमन का एक वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। योजना का लगभग 68 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। इस योजना को फरवरी 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।
इस योजना के कार्यान्वयन से जहां जल संसाधन विभाग की टीम को नहरों के संचालन एवं देखरेख में सुविधा होगी, वहीं मधुबनी और दरभंगा जिले को जोड़ने के लिए आवागमन का एक वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा।
इससे पण्डौल, दरभंगा सदर, मनीगाछी और बेनीपुर के नरपतनगर, कनकपुर, राघोपुर, पठानकवई, तरौनी, नेहरा, पैक्टॉल, हरपुर, हावीभौर,लक्ष्मणपुर, कोठबन्ना, बैगनी तथा गणेशबनौली इत्यादि पंचायतों के निवासी एवं किसान लाभान्वित होंगे।



