
BIHAR-फरवरी। बेगूसराय में भारी मात्रा में हथियार के साथ 3 युवक गिरफ्तार, छापेमारी जारी
बेगूसराय- 18 फरवरी। बेगूसराय अपराधियों के खिलाफ एक्शन मोड में काम कर रही पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बेगूसराय के एसपी योगेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस एवं पटना एसटीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर तीन युवकों को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ एवं छापेमारी देर शाम तक जारी रहने के कारण कोई अधिकारी बोल नहीं रहे हैं, शनिवार को मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटना एसटीएफ को सूचना मिली कि मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी में हथियार तस्कर जुटे हुए हैं तथा खरीद बिक्री होने वाली है। सूचना सत्यापन के बाद एसपी योगेन्द्र कुमार ने डीएसपी सहित कई थाना की पुलिस और एसटीएफ टीम के साथ रामदीरी रामनगर गांव में छापेमारी कर दिया। इसके बाद टीम ने रमाकांत सिंह के घर ने छापेमारी कर दिया।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार घर से रमाकांत सिंह के पुत्र बालयोगी, रामनगर के ही निवासी अंकित कुमार एवं रामदीरी नकटी निवासी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में तीन रायफल, 25 से अधिक पिस्तौल एवं गोली बरामद होने की चर्चा है। इन लोगों से पूछताछ निशानदेही और इनपुट के आधार पर समाचार प्रेषण तक दियारा इलाके में छापेमारी जारी है। शनिवार को बड़े आपराधिक और हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा होने की संभावना है।



