
BIHAR:- प्यार में अंधा प्रेमी ने प्रेमिका के 2 बच्चों का गर्दन मरोड़कर की हत्या हत्या की वारदात को देखती रही प्रेमिका, हत्यारा प्रेमी गिरफ्तार
मधुबनी- 10 जुलाई। प्यार में अंधा प्रेमी ने अपने प्रेमिका के दो बच्चों को निर्मम तरीके से गर्दन मरोड़कर हत्या कर दिया। जिसके बाद शव को भुतही बलान नदी में फेंक दिया। घटना घोघरडीहा थाना क्षेत्र के किसनीपट्टी निर्मली लिंक रोड में भुतही बलान नदी के निकट की है। मृतक बच्चे की पहचान अंधरामठ थाना क्षेत्र के नरही निवासी प्रमोद साफी के पुत्र पांच वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार एवं दो वर्षीय पुत्री सृष्टि कुमारी के रूप में बताई जा रही है। स्थानीय लोंगो ने हत्यारे प्रेमी-प्रेमिका एवं एक बच्चे का शव को पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि बच्ची की शव का खोज जारी है।बताया जा रहा है कि सोमवार करीब चार बजे किसनीपट्टी बलान नदी के निकट एक कार से दो बच्चा सहित चार आदमी उतरकर पुल के बगल में बैठ गए। जिसके बाद महिला पुरुष ड्राय नशा किया।
महिला के बेहोश होने के बाद पुरुष ने दोनों बच्चों को नदी के कछार में ले जाकर गर्दन मरोड़कर हत्या कर भुतही बलान नदी में फेंक दिया। परंतू स्थानीय लोगों ने एक बच्चा को नदी से तुरंत निकाल लिया और हत्यारोपी दोनो प्रेमी-प्रेमिका की जमकर पिटाई किया।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दिया। जिसके बाद थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा दलबल के साथ घटना स्थल पर पंहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर दोनों हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी प्रेमी की पहचान लौकही थाना क्षेत्र के धनुकी निवासी कारी मंडल के पुत्र जयप्रकाश मंडल एवं प्रेमिका अंधरामठ थाना क्षेत्र के नरही निवासी प्रमोद साफी की पत्नी अनिता देवी के रूप में हुई है। प्रेमिका अनिता के अनुसार दोनों का प्रेम प्रसंग विगत दस वर्षों से अधिक समय से चला आ रहा था, प्रेम प्रसंग की शुरुआत अनिता अपनी बहन कमल कुमार साफी की पत्नी सुनीता के ससुराल धनुकी से हुई थी। उस समय दोनों अविवाहित थे। बतादें कि प्रेमी को अपनी पत्नी से कोई बच्चा नही है। अनिता ने बतायी कि पांच दिन पूर्व प्रेमी ने हमको बुलाया, तो दोनों बच्चों के साथ गए। जिसके बाद हम दोनों सुपौल जिला के नदी थाना क्षेत्र के घोंघररिया में रह रहे थे। इधर भीड़ द्वारा पिटाई से जख्मी प्रेमी को पुलिस ने इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से कुछ देर के बाद मौका देखकर वो फरार हो गया। परंतू पुलिस की ततपरता से आधा घंटे के बाद ही पुलिस ने हॉस्पिटल के आगे चोक में उसे कपड़ लिया। समाचार प्रेषण तक बच्ची का शव नही मिला था।
थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि बच्ची का शव खोजा जा रहा है। लड़का के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना की सूचना फैलते ही सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग हत्यारे कलयुगी प्रेमी-प्रेमिका को देखने के लिए थाना परिसर में जुटने लगे।