
BIHAR:- पेट्रोल पंप लूटकांड के 10 अपराधी गिरफ्तार,लूट की राशि और हथियार बरामद
किशनगंज-19 दिसम्बर। बिहार के किशनगंज जिला के कोचाधामन थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लूट कांड को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष की ओर से गठित एसआईटी टीम को कामयाबी मिली है। लूट की राशि,बाईक एवं हथियार के साथ 10 अपराधी की गिरफ्तारी हुई है । एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने मामले में रविवार को कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गंभीरतापूर्वक उक्त घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तारी हो गयी है ।जिसमें लूट की राशि एवं हथियार की बरामदगी के लिए गठित टीम के सदस्यों के द्वारा सूचना आकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से छापामारी की गई इसी क्रम में मंगलवार देर संध्या गुप्त सूचना कि कोचाधामन थाना क्षेत्र के मौजाबाड़ी महानंदा पुल के नीचे कुछ अपराधकर्मी की टीम बड़ी वारदात की योजना बना रही है और एकत्रित बैठे है।
उन्होंने कहा कि उक्त सूचना के आधार पर तैयारी के साथ घेरा बंदी कर 10 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई लेकिन कुछ अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार भी हो गये ।गिरफ्तार आरोपी नुरशाद उर्फ डॉन ,तहसीन उर्फ टाइगर,मुकलेश्वर रहमान उर्फ आलम ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उनके गिरोह 12 से 15 सदस्यों का गिरोह है। जिसके द्वारा किशनगंज, पूर्णिया एवं अररिया जिला सहित अन्य जिले में कई अपराध को अंजाम दे चुके है । पूछताछ के क्रम में ही यह पता चला कि लोहागड़ा में अलाउद्दिन के यहा भाडा़ रहते हुए बम निर्माण में चूक के कारण बारूद के धुंए से पोल खुलते ही वहां से फरार हो गया।फरार होने के क्रम में ही रहमतपाड़ा पेट्रोल पंप में उक्त धटना को अंजाम दिया गया था।
एसडीपीओ अंसारी ने कहा कि गिरफ्तार सभी अपराधियों से और भी जानकारी जुटाने के बाद और गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर लुट की राशि कुल दस हजार रुपये सहित हथियार आदि बरामदगी की गयी । वही घटना के संबध में संबधित थाना में घटना के संबंध में कोचाधामन थाना कांड सं०-337 / 21. दिनांक-13.12.21 धारा-392 एवं कोचाधामन थाना कांड सं0-346 / 21 दिनांक 18.12.21 धारा-399/402/413/414 मा०द०वि० एवं 25 1-बी ए / 26 / 35 आर्म्स एक्ट तथा 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधि० अंकित किया गया है।पुलिस अधीक्षक कहा कि एसआईटी टीम के सभी सदस्यों को प्रशस्ती पत्र एंव 10,000 रूपये से पुरूस्कार से सम्मान के बाद पुलिस मुख्यालय बिहार पटना को भी पुरस्कृत करने के लिए अनुशंसा की जायेगी। उल्लेखनीय है कि 12 दिसम्बर को रहमतपाड़ा में शहनाज़ पेट्रोल पंम दो बाइक सवार चार -पांच की संख्या में अपराधियों ने हथियार के बल पर पंम कर्मियों को बंधक बनाकर करीब पांच लाख रूपये से अधिक राशि लूट ली गयी थी।इस घटना को एसपी ने गंभीरता लेते हुए एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया था।घटना के बाद सप्ताह बीतते ही पुलिस टीम कामयाबी मिल गयी।



