
BIHAR:-पूर्व JDU प्रखंड अध्यक्ष सहित दो शराब पीते गिरफ्तार
नवादा- 07 जनवरी। नवादा जिले के मेसकौर थाने की पुलिस तथा एंटी लिक्विड टास्क फोर्स टीम की संयुक्त छापेमारी में शुक्रवार को पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार उर्फ दारा सिंह समेत दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदाबारा गाँव निवासी रामेश्वर चौहान के पुत्र जितेन्द्र कुमार उर्फ दारा सिंह सहित अन्य आरोपी खेलावन चौहान के रुप में की गई है। एंटी लिक्विड टास्क फोर्स टीम एक के नेतृत्वकर्ता मुन्ना कुमार वर्मा व मेसकौर थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार की संयुक्त छापेमारी में गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत में नवादा भेज दिया है| ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष दारा सिंह बराबर जमात में शराब पिया करता था ।जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी जाती थी ।लेकिन वह अपने प्रभाव के कारण आज तक बचता रहा था। पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष की शराब पीते गिरफ्तारी से आम लोगों में खुशी देखी जा रही है ।आम नागरिकों का कहना है कि वह शराब के नशे में धुत होकर आए दिन लोगों को गाली गलौज किया करता था ।जिसका आज पटाक्षेप हो गया।



