
ताज़ा ख़बरें
BIHAR:- पूर्णिया में दिनदहाड़े दारोगा के बेटे की हत्या,
पूर्णिया- 6 जनवरी। पूर्णिया में दिनदहाड़े एक युवक की गाेली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार दोपहर वह कॉलेज चौक से पशुपालन विभाग की ओर आ रहा था। इसी दौरान बाइक सवार 2 बदमाश उसका पीछा करने लगे। युवक को जैसे ही इसकी भनक लगी,उसने अपनी गाड़ी की रफ्तार तेज की और भागने लगा।

इसी दौरान वह पशुपालन विभाग के पास एक पेड़ से टकराकर सड़क कर गिर गया। बदमाशों ने बाइक रोककर उसे कमर और सिर में गोली मारी दी। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ एसके सरोज,प्रशिक्षु डीएसपी आनंद मोहन गुप्ता,सर्किल इंस्पेक्टर राम विजय शर्मा,राज किशोर शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू करा दी लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है।



